फिरोजाबाद में धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर भी किए तीखे प्रहार

फिरोजाबाद में धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर भी किए तीखे प्रहार

फिरोजाबाद। रविवार को शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल शामिल हुए। उन्होंने गांधी पार्क से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोकमाता के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला।

शोभायात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—बाग छिंगामल, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, पुराना डाकखाना चौराहा, माता बाला वाग, रामलीला चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थल तक पहुंची।

इस शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, काली अखाड़े, भगवान गणेश का डोला और विभिन्न महापुरुषों की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मातृशक्ति की भागीदारी ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज, संस्कृति और धर्म के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मंदिरों, मठों और बावड़ियों का निर्माण कराया। बघेल ने कहा कि जो अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करते, वे समाज में स्थान के योग्य नहीं होते।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन सिंदूर, ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की कथनी और करनी पर सवाल उठाए। उन्होंने अखिलेश यादव की कार्यशैली की तुलना मुगल शासन से करते हुए राजनीतिक कटाक्ष भी किए।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment