उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद में पाकिस्तान से चल रहे तनाव पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने परमाणु ठिकानों पर हमले की आशंका हुई। इसलिए उसने अमेरिका से मदद मांगी।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान और अमेरिका के आग्रह पर भारत ने युद्ध रोका है। लेकिन सिंधु जल समझौते सहित अन्य निर्णयों पर भारत अडिग है। उन्होंने कहा कि आपरेशन अभी बंद नहीं हुआ है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।
मंत्री अरांव ब्लाक के किसरांव गांव में आव गंगा के जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और डीएम रमेश रंजन भी मौजूद रहे।