नगर निगम के पोल से करंट लगने से डेढ़ लाख की गर्भवती भैंस की मौत, पशुपालक ने की न्याय की मांग

क्ष घटना का कारण बन गई है। ओमनगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगाए गए छह लाइटों वाले विद्युत पोल से करंट लगने से हैप्पी यादव की गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना के वक्त हैप्पी यादव अपनी भैंस को पास के प्लॉट में बांधने ले जा रहे थे, तभी भैंस विद्युत पोल को छूते ही करंट लगने से वहीं ढेर हो गई। मृत भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। सूचना के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचने वाले नगर निगम के अवर अभियंता (एफई) भी लोगों की समस्याओं को लेकर संतुष्टि प्रदान करने में नाकाम रहे।

पीड़ित पशुपालक हैप्पी यादव अब तहसील सदर जाकर अपनी फरियाद दर्ज करा न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस मामले में कार्रवाई कर उनसे हुई आर्थिक क्षति की भरपाई की उम्मीद जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को ऐसे विद्युत पोल लगाने से पहले सुरक्षा उपायों का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

नगर निगम से जवाब का इंतजार
नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इलाके में जल्द सुधार की उम्मीद जताई जा रही है ताकि आगे ऐसे हादसे न हों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment