थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा अवै

थाना रसूलपुर, दिनांक: 04 जून 2025

थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहे के साथ अभियुक्त रवि गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में, थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.06.2025 को गश्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त रवि पुत्र लायक सिंह, निवासी खंजापुर, थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद (उम्र लगभग 27 वर्ष) को एक अवैध तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 248/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

1. रवि पुत्र लायक सिंह, निवासी खंजापुर, थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1. मु0अ0सं0 248/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

2. मु0अ0सं0 1165/18, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना उत्तर, फिरोजाबाद

3. मु0अ0सं0 261/18, धारा 379/411 भादवि, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्र0नि0 श्री प्रदीप कुमार, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

2. उ0नि0 श्री अजय अवाना, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

3. हे0का0 1023 मौ0 आपताब, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

4. हे0का0 712 शैलेन्द्र सिंह, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

 

Sharing Is Caring:

Leave a Comment