फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 06 जून 2025 — फिरोजाबाद जनपद की नारखी थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ लुक्का पुत्र वालकिशन, निवासी कछपुरा, थाना नारखी, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
अभियुक्त के खिलाफ थाना नारखी पर मु.अ.सं. 172/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास उर्फ लुक्का का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मु.अ.सं. 17/2023, धारा 323, 504, 506 आईपीसी थाना नारखी में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे —
श्री राकेश कुमार गिरि, थानाध्यक्ष नारखी
उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता
मुख्य आरक्षी हरिओम (797)
मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह (786)
मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार (153)
आरक्षी रामवीर सिंह (1440)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगातार सक्रिय है।