फिरोजाबाद में महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सरस्वती विद्या मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक निकली यात्रा
फिरोजाबाद।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर से हुई और समापन राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ।
हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ आगे बढ़ीं। स्कूल की छात्राओं से लेकर गृहणियों तक, सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं राष्ट्रध्वज के साथ देशप्रेम का प्रतीक बन गईं।
स्थानीय समाजसेवियों और शिक्षकों ने इस यात्रा को महिलाओं की राष्ट्रभक्ति और सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। आयोजकों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश को गौरव की अनुभूति कराई है, और यह तिरंगा यात्रा उसी उत्सव का प्रतीक है।