बिजली विभाग के संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर: 55 साल में नौकरी से निकालने का विरोध, ESI और बीमा की मांग

बिजली विभाग के संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर: 55 साल में नौकरी से निकालने का विरोध, ESI और बीमा की मांग

फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारी एसएन फीडर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से लेकर उपखंड अधिकारी तक को शिकायती पत्र भेजा है।

जिलाध्यक्ष पीतम सिंह के अनुसार, विभाग 55 साल की उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। जबकि नियम के अनुसार सेवा की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है। फीडरों की संख्या अधिक होने के बावजूद कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे का कार्य बहिष्कार किया है। मांगें पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संयोजक राकेश कुमार अकेला ने बताया कि काम के दौरान कई कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है। उनके परिवार को न तो बीमा का लाभ मिलता है और न ही ईएसआई की सुविधा।

प्रदर्शन में राकेश कुमार अकेला, ज्ञान सिंह, जितेंद्र कुमार, विष्णु मोहन, राजेश यादव, संजय वर्मा, महेंद्र प्रताप, दिग्विजय सिंह, अरविंद कुमार और अशोक कुमार सहित कई कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल से होने वाली जनता की परेशानी के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment