महिला पर पति ने चाकू से किया हमला।

बिजनौर – ( स्योहारा ) गांव हरौली निवासी बबीता और ग्राम कासमाबाद निवासी राजवीर अलग बिरादरी के हैं। विवाह के कुछ समय बाद तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ी। आपसी मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसी विवाद के सिलसिले में बबीता सीओ कार्यालय धामपुर गई थी। वहां से लौटते समय वह ई-रिक्शा से अपने मायके जा रही थी। आरोप है कि ठाठ तिराहे के पास पहले से पीछा कर रहे पति राजवीर ने अचानक रिक्शा रुकवाकर बबीता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से ई-रिक्शा में बैठी अन्य सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बबीता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। आरोपी राजवीर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। दोनो की एक बेटी है। वह बबीता के साथ रहती है।पति-पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा है। पति ने बबीता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी बाइक छोड़कर जंगल में भाग गया। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment