गंगा दशहरा पर यमुना में डूबा किशोर, शव मिलने के बाद मचा कोहराम

गंगा दशहरा पर यमुना में डूबा किशोर, शव मिलने के बाद मचा कोहराम

फिरोजाबाद: गंगा दशहरा के दिन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला गोकुल निवासी 16 वर्षीय रोहित यादव पुत्र श्रीनिवास यादव की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रोहित अपने दोस्तों के साथ थाना लाइनपार क्षेत्र के नयाबांस के पास यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर चंचल त्यागी और इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रोहित का शव यमुना से बरामद किया गया।

परिजनों ने बताया कि रोहित गंगा दशहरा के पावन अवसर पर स्नान करने गया था। बेटे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें हल्की धक्का-मुक्की देखने को मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment