फिरोजाबाद ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे मरम्मत कार्य का शुभारंभ, 90.53 लाख की लागत से होंगे सुधार कार्य

फिरोजाबाद ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे मरम्मत कार्य का शुभारंभ, 90.53 लाख की लागत से होंगे सुधार कार्य

फिरोजाबाद। विधायक सदर मनीष असीजा के प्रयासों से राजा के ताल से मक्खनपुर तक बने नेशनल हाईवे की हालत में सुधार के लिए बड़ी पहल की गई है। इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त लोहे की रैलिंग और डिवाइडर की मरम्मत एवं पेंटिंग कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

यह कार्य 90.53 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसमें हाईवे की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मरम्मत कार्य की विधिवत शुरुआत नगला बरी चौराहा पर भूमिपूजन के साथ की गई।

इस मौके पर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। लंबे समय से हाईवे पर रैलिंग और डिवाइडर क्षतिग्रस्त थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। अब यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और विधायक का आभार जताया। यह कार्य न सिर्फ सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाएगा, बल्कि शहर की छवि को भी निखारेगा।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment