एसी का काम करते वक्त मजदूर झुलसा, फिरोजाबाद के शैलेश यादव के साथ सिरसागंज में हुआ हादसा

एसी का काम करते वक्त मजदूर झुलसा,
फिरोजाबाद के शैलेश यादव के साथ सिरसागंज में हुआ हादसा

फिरोजाबाद /सिरसागंज
शनिवार की शाम सिरसागंज कस्बे में एसी का काम करते समय एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक की पहचान फिरोजाबाद के जैन नगर थाना उत्तर क्षेत्र निवासी शैलेश यादव पुत्र चंदन सिंह यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शैलेश सिरसागंज में एक घर पर एसी मरम्मत का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक गैस लीकेज की वजह से हादसा हुआ और वह झुलस गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शैलेश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment